Samastipur

समस्तीपुर में महिला दिवस पर डीएम ने किया सम्मानित; बोले- आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं

समस्तीपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शहर में जागरूकता रैली भी निकाली गई। डीएम रोशन कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

डीएम ने कहा कि आज सरकारी-निजी क्षेत्र के साथ ही उद्यमी क्षेत्र में भी महिलाएं बढ़-चढ़कर काम कर रही है। वह किसी से कम नहीं है। यह खुशी की बात है कि अब समाज में महिलाओं से भेदभाव लगभग खत्म हो गया है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

 

वह पुरुष से कम से कदम मिलाकर चल रही हैं।जागरूकता रैली के माध्यम से बाल विवाह मुक्त समाज बनाने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। इसके अलावा कला-संस्कृति, पेंटिंग, खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाली बच्चियों को भी पुरस्कृत किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र की महिलाओं की ओर से महिला सशक्तिकरण से जुड़ा रंगोली का निर्माण किया। रंगोली को लोगों ने काफी पसंद किया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!