Samastipur

नगर निगम के महिला सफाईकर्मी की मौत:समस्तीपुर में लंबे समय से थी बीमार

समस्तीपुर नगर निगम में कार्यरत चतुर्थवर्गीय महिला सफाई कर्मचारी शहर के काशीपुर वार्ड 32 निवासी स्व० रामबाबू राम की पत्नी संजू देवी (50) की मौत हो गई। गंभीर रूप से बीमार कर्मचारी पांच दिनों का छुट्टी लेकर इलाज करा रही थी जहां इलाज के दौरान ही 6 मार्च को देर शाम उनकी मौत हो गई। मौत की खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक संजु देवी के पार्थिव शरीर को नगर निगम कार्यालय परिसर में अंतिम दर्शनार्थ लाया गया जहां दो मिनट का मौन धारण के बाद शव पर पुष्पांजलि अर्पित कर मृतक के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की गई।

 

 

श्रद्धांजलि देने वाले में प्रमुख नगर निगम के आयुक्त ज्ञान प्रकाश, नगर निगम प्रबंधक रघुनाथ पासवान, स्वच्छता पदाधिकारी विवेक कुमार, स्नेहलता, उच्चवर्गीय लिपिक खलिक अहमद, मनोज कुमार, सफाई निरीक्षक विपिन कुमार, संजित कुमार, निम्नवर्गीय लिपिक रुपेश कुमार सहित अन्य कर्मचारियों और बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा नगर निगम समस्तीपुर अध्यक्ष राजकुमार राम व सम्मानित अध्यक्ष जीवछ पासवान, एमटीएस कर्मचारी थे।

 

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने कहा कि संजु देवी एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित महिला सफाई कर्मचारी थी। उनके निधन से नगर निगम को अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया। उक्त आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सह ऐक्टू नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने दी। उन्होंने मृतक के परिवारजन को उचित मुआवजा समेत सरकारी लाभ देने की मांग की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!