Patna

खुशखबरी:अकासा की दरभंगा से बेंगलुरु की सीधी फ्लाइट 5 अप्रैल से

पटना.दरभंगा और मिथिलांचल के लोगों के लिए खुशखबरी है। 5 अप्रैल से अकासा एयर की फ्लाइट दरभंगा से बेंगलुरु के लिए ऑॅपरेट करेगी। 180 सीटर वाला यह विमान सप्ताह में सातों दिन आएगा और जाएगा। दरभंगा से बेंगलुरु के लिए यह पहली डायरेक्ट फ्लाइट होगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अभी दरभंगा से दिल्ली के लिए तीन, मुंबई के लिए दो औैर हैदराबाद औैर कोलकाता के लिए एक-एक फ्लाइट है। दरभंगा एयरपोर्ट से अकासा एयर की यह तीसरी फ्लाइट होगी। बेंगलुरु-दरभंगा-बेंगलुरु सेक्टर के बीच क्यूपी 1513/ 1514 की बुकिंग शुरू हो गई है। 5 अप्रैल को दरभंगा से बेंगलुरु और बेंगलुरु से दरभंगा का किराया 7993 रुपए है।

 

दरभंगा एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनेगा। दरभंगा एयरपोर्ट का इतिहास काफी पुराना रहा है। 1930 में दरभंगा महाराज यहां पहली बार विमान लेकर आए थे। वर्ष 1950 में उन्होंने यात्री सेवा की व्यवस्था की थी।

 

बेंगलुरु-दरभंगा- बेंगलुरु की टाइमिंग

विमान सं सेक्टर प्रस्थान आगमन

क्यूपी 1513 बेंगलुरु-दरभंगा सुबह 9:40 बजे 12:15 बजे दिन

क्यूपी1514 दरभंगा- बेंगलुरु 12:50 बजे दिन 15:30 बजे दिन

किराया 7993 रुपए, रोजाना करेगी ऑपरेट

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!