Samastipur

समस्तीपुर की बेटी डॉ. दीपाली ने UPSC में मारी बाजी, 36वीं रैंक लाकर बनी IAS

UPSC Toppers From Bihar:समस्तीपुर जिले के रोसड़ा शहर की बेटी डॉ. दीपाली महतो ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की वर्ष 2025 की परीक्षा के जारी परिणाम में उन्होंने 36वां रैंक प्राप्त किया है. इस शानदार सफलता के साथ उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि पूरे रोसड़ा और समस्तीपुर जिले का नाम रोशन कर दिया है.यूपीएससी को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है. इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए वर्षों की मेहनत, धैर्य और मजबूत संकल्प की जरूरत होती है. डॉ. दीपाली महतो ने इन सभी चुनौतियों को पार करते हुए यह मुकाम हासिल किया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अब आईएएस बनकर करेंगी देश की सेवा

डॉ. दीपाली महतो की इस उपलब्धि के बाद अब वह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी बनेंगी. एक आईएएस अधिकारी के रूप में वह राज्य और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं में भी एक नई प्रेरणा जगी है.

 

परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं

दीपाली महतो के पिता संजय कुमार महतो सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी हैं. उनकी माता का नाम सुलेखा देवी है. बेटी की इस सफलता से पूरा परिवार बेहद खुश है. परिवार के सदस्यों ने कहा कि दीपाली ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है.रोसड़ा के कटहरबन्नी मोहल्ला निवासी स्वर्गीय वीरेंद्र महतो और स्वर्गीय राजकुमारी देवी की वह पौत्री हैं. परिवार का कहना है कि दीपाली शुरू से ही पढ़ाई में काफी मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित रही हैं.

 

पूरे जिले में खुशी का माहौल

डॉ. दीपाली महतो की सफलता की खबर मिलते ही रोसड़ा और समस्तीपुर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई. लोग इसे पूरे जिले के लिए गर्व की बात बता रहे हैं.

 

युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा

डॉ. दीपाली महतो की सफलता यह साबित करती है कि अगर लक्ष्य बड़ा हो और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है. आज वह सिर्फ अपने परिवार की नहीं, बल्कि पूरे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं. उनकी कहानी यह संदेश देती है कि छोटे शहरों से निकलकर भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं”

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!