Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:ई-रिक्शा पर गोली चलाने के बाद परिवार को दिया धमकी, पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनौल वार्ड नं.6 निवासी स्व लखन राम के पुत्र बैद्यनाथ राम ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर बीती रात्रि किराना दुकान के पास लगे ई रिक्शा पर गोली चलाकर क्षतिग्रस्त करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है.पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि 5 मार्च की रात्रि करीब 11:39 बजे उनके घर पर एक अज्ञात व्यक्ति आता है और ई-रिक्शा के अगले हिस्से पर गोली चला दी. गोली ई-रिक्शा से होते हुए घर की दीवार पर लग गई,जिससे गोली का खोखा जमीन पर गिर पड़ा.आवाज सुनकर बाहर निकले बैद्यनाथ ने खोखा बरामद कर थाना को इसकी सूचना दी,जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोखा जब्त कर जाँच में जुट गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके ही ग्रामीण रामबहादुर राम के पुत्र अभिजित कुमार उर्फ रणवीर कुमार और शम्भु राम के पुत्र सुमित कुमार उर्फ मुन्ना कुमार ने फोन पर धमकी दी कि वे मिलकर कभी न कभी बैद्यनाथ और उनके पूरे परिवार की गोली मारकर हत्या कर देंगे.शिकायत के अनुसार, अभिजित कुमार अपाची ब्लैक मोटरसाइकिल पर कुछ अज्ञात लोगों के साथ बैद्यनाथ के खेत के रास्ते में उन्हें घेर लिया।

 

 

रास्ता रोककर उसने साफ धमकी दी कि वे उन्हें या परिवार को किसी भी दिन गोली मार देंगे. वही थानाध्यक्ष मो इरशाद आलम ने बताया कि आवेदन की जांच की जा रही है. घटना स्थल पर पुलिस गई थी.खोखे को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!