Begusarai

विकास क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट के फाइनल में महेशवाड़ा ने ट्रॉफी पर किया कब्जा

बेगूसराय।नावकोठी प्रखंड के रजाकपुर में चल रहे विकास क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला महेशवाड़ा क्रिकेट टीम तथा चकमुजफ्फर क्रिकेट टीम के बीच गुरूवार को खेला गया। चकमुजफ्फर क्रिकेट टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर के पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 15 ओवर में चकमुजफ्फर क्रिकेट टीम ने 145 रन बनाये।जबाव महेशवाड़ा क्रिकेट टीम ने अपने आखिरी जोड़ी ने लक्ष्य हासिल कर एक विकेट से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इस टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में महेशवाड़ा क्रिकेट टीम के सिंटू को चुना गया और उसे टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आलोक कलेक्टर को चुना गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

विजेता तथा उपविजेता टीम को उप प्रमुख नंद किशोर पासवान तथा मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार ने ट्राफी प्रदान किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला आफजाई करते हुए कहा कि दोनों टीम के खिलाड़ियों ने खेल में उमदा प्रदर्शन किया जो काबिले तारीफ है। जीत पर इतराने तथा हार से पुनः निरंतर अभ्यास करने की अपील की।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!