Dalsinghsarai

ढ़ेपुरा एनएच -28 पर बाइक-सुधा टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत,नितीश कुमार की मौत, दो जख्मी 

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के निकट ढ़ेपुरा शिव मंदिर के पास एनएच -28 पर गुरुवार दोपहर एक बाइक और सुधा दूध टैंकर के बीच सीधी टककर हो गई.हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.घटना के बाद बाइक चला रहे युवक की हालत बेहद नाजुक थी. सभी को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

हादसे का शिकार हुए युवको की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर मधुबन गांव के निवासी के रूप में हुई है जिसमें बाइक चला रहे अनिल राय के पुत्र नितीश कुमार (22) की इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई. वही जख्मी अमित कुमार (22) और सुशील कुमार (22) की भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.तीनों एक ही बाइक पर सवार थे.

वही घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को लेकर घटना स्थल पर रख मुआवजे की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया.

 

 

 

सुचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम समाप्त करवाया. और कागजी करवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने टैंकर जब्त कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई.घटना को लेकर बताया जाता है कि मृतक नीतीश कुमार अपने नानी के घर ढ़ेपुरा गांव हुआ था.नानी घर से घर लौटने के दौरान एनएच 28 पर चढ़ा ही था कि अनियंत्रित सुधा की टैंकर ने जोरदार ठोकर मार दिया.घटना के बाद चालक टैंकर छोड़ कर फरार हो गया. मृतक की हाल में ही शादी हुई थी. स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!