Dalsinghsarai

दलसिंहसराय: इंडियन बैंक एटीएम को चोरो ने किया छर्तिग्रस्त,कैश चोरी करने आये थे चोर

दलसिंहसराय,अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक की शाखा के पास लगे एटीएम को अज्ञात चोरों ने क्षति पहुंचाई है.एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना बीते बुधवार शाम करीब 7 से 8.30 बजे के बीच की है.बैंक खुलने पर नई और पुरानी दोनों एटीएम मशीनों को क्षतिग्रस्त पाए जाने की जानकारी सामने आई.पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शाखा प्रबंधक विपिन राय ने बताया कि राशि का मिलान किया जा रहा है.घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और एटीएम से जुड़े अधिकारियों को दे दी गई है.निर्देश मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. वही सुचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.कैश चोरी हुई है या नहीं इसका सटीक जानकारी बैंक कर्मियों द्वारा गिनती के बाद ही स्पष्ट होगा.वही पुलिस पुरे मामले की जाँच में जुट गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!