दलसिंहसराय:होली के मौके पर युवक ने की हवाई फायरिंग,वीडियो वायरल
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के एक गाँव में होली के दौरान एक युवक द्वारा हवाई फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो में युवक रंग-गुलाल के बीच पिस्टल से गोली चलाते हुए दिखाई दे रहा है.वही युवक भोजपुरी सॉन्ग प्रखंड हो या जिला बबुआन से ही हिला पर थिरकते नजर आ रहे है.आसपास मौजूद लोग भी होली के जश्न में शामिलदिख रहे है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो होली के दिन का है. जिसे किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.इस पुरे मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया की वीडियो की सत्यता और स्थान की पहचान की जा रही है।
युवक की पहचान कर जांच में फायरिंग की पुष्टि होती है तो संबंधित युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की जाएगी.फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है और जल्द ही आरोपित की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
