Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:बलान नदी किनारे अज्ञात वृद्ध का शव मिला,शरीर पर नहीं थे कपड़े;जांच में जुटी पुलिस

दलसिंहसराय,नगर क्षेत्र के वार्ड 26 में गुरुवार को बलान नदी के किनारे एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.शव पूरी तरह नग्न अवस्था में पड़ा था.आसपास कुछ खाने का बर्तन व सामान बिखरा हुआ था. वही स्थानीय लोगों की नजर पड़ने के बाद घटना की सूचना 112 की पुलिस को दी गई.सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मो.इरशाद आलम दलबल के साथ मौके पर पहुंच छनबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया गया ताकि मृतक की पहचान हो सके. परन्तु उसकी पहचान नहीं हो सकी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वृद्ध व्यक्ति दो तीन दिनों से नदी के बगल वाले घरों में माँग कर भोजन कर रहा था.सुबह नदी किनारे कुछ लोग गए थे,तभी उनकी नजर शव पर पड़ी.इसके बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई.फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है. घटना की सूचना पर डीएसपी विवेक कुमार शर्मा पहुंचकर शव को देखते हुए थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया वृद्ध की उम्र करीब 60 वर्ष से ऊपर प्रतीत हो रही है.शव के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था.पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में भी सूचना भेजकर पहचान कराने की कोशिश कर रही है.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!