महिला के साथ आया था पैरवी करने,पटना जिला बल में पोस्टिंग का झूठ पकड़ाया
पटना.बक्सर।नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। परमजीत सिंह, पीटीसी सिपाही अमित अभिषेक और विज्ञा कुमारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वर्दी और सरकारी हथियार का दुरुपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बक्सर नगर थाने में रविवार की दोपहर करीब 2 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला के साथ पुलिस वर्दी और 9 एमएम सरकारी पिस्टल लेकर पहुंचे युवक की सच्चाई सामने आ गई।इसका खुलासा तब हुआ, जब वह फर्जी सिपाही वर्दी पहनकर और कमर में बंधे होलेस्टर में पिस्तौल खोंस कर बक्सर टाउन थाना में एक महिला संग उसके केस की पैरवी में पहुंच गया।
वह टाउन थाना के अधिकारियों पर दबाव दे रहा था। लेकिन बातचीत में शक होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया। तब उसने कबूल किया कि वह असली सिपाही नहीं है। खास बात यह हैं कि उक्त व्यक्ति ने यह स्वीकार किया है कि पिछले दिनों गृह मंत्री सम्राट चौधरी के नावानगर पहुंचने पर वह वीआईपी ड्यूटी में भी शामिल हो गया था।नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि छोटकी सारीमपुर काली स्थान के समीप के संतोष कुमार की 30 वर्षित पुत्री विज्ञा कुमारी एक 20 वर्षीय युवक के साथ थाना पहुंची। युवक पुलिस वर्दी में था और उसके पास पिस्टल थी। वह खुद को पटना जिला बल की बॉडीगार्ड शाखा में पदस्थापित बता रहा था।
सिपाही नम्बर पूछे जाने पर खुला राज : सिपाही नंबर पूछे जाने पर युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसी बीच महिला थाना से चुपचाप निकल गई। कड़ाई से पूछताछ में युवक ने अपना नाम परमजीत सिंह, पिता मनीष कुमार, निवासी गणपत विगहा, थाना हिलसा, जिला नालंदा, वर्तमान रानीपुर निचली अखाड़ा, थाना मेहदीगंज, जिला पटना बताया। उसने स्वीकार किया कि उसने अपने चाचा अमित अभिषेक, जो आरा जिले के अनुसूचित जाति/जनजाति थाना में पीटीसी पद पर कार्यरत हैं, की वर्दी और सरकारी पिस्टल लेकर यह हरकत की
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
