Patna

पटना में बीच सड़क पर पति ने पत्नी और बेटी की गोली मारकर की हत्या, खुद की भी ली जान

पटना : राजधानी पटना की अनिसाबाद पुलिस कालोनी के ए-सेक्टर में गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक ने सास के सामने बेटी और पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी उड़ा लिया। एक साथ तीन मौतों के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान राजीव कुमार (40), उसकी पत्नी प्रियंका भारती (33) और बेटी संस्कृति भारती उर्फ सारा (14) के रूप में हुई है। प्रियंका राजीव की दूसरी पत्नी थीं। पहली पत्नी प्रिया भारती की मौत के बाद राजीव ने अपनी साली प्रियंका से शादी कर ली थी। राजीव की बेटी संस्कृति पहली पत्नी की संतान थी। प्रियंका राज्य सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग में क्लर्क थीं। वहीं, राजीव छोटा व्यवसाय करता था। हत्या और खुदकुशी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके से सात एमएम बोर के तीन खोखे व घटना में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद की गई है। पुलिस राजीव की सास शशि प्रभा से पूछताछ कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

2007 में हुई थी राजीव और प्रिया की शादी

शशि प्रभा के मुताबिक, उनकी बड़ी बेटी प्रिया भारती की शादी 2007 में बेगूसराय के बलिया थानांतर्गत भगतपुर गांव निवासी राजीव से हुई थी। एक साल बाद प्रिया ने संस्कृति को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के दौरान ही उनकी मौत हो गई। कुछ दिनों बाद प्रिया के पिता विजय प्रसाद नारायण सिंह का भी निधन हो गया। वे सचिवालय सहायक थे। उनकी जगह छोटी बेटी प्रियंका को अनुकंपा पर नौकरी मिली। सरकारी नौकरी मिलने के बाद राजीव ने शादी का प्रस्ताव रखा। रिश्तेदारों की रजामंदी से प्रियंका और राजीव की शादी करा दी गई। वहीं, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, राजीव और प्रियंका का तलाक हो चुका था। संस्कृति मौसी के साथ ही रहना चाहती थी।

घात लगाए इंतजार कर रहा था राजीव

चश्मदीद शशि प्रभा ने बताया कि वह बेटी और नतिनी के साथ एक रिश्तेदार की शादी में बेगूसराय गई थीं। गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे लौटकर आईं तो देखा कि राजीव कंधे पर पिट्ठू बैग टांगे घर के बाहर खड़ा था। उसने संस्कृति को साथ चलने के लिए कहा। मकान के बाहर हंगामा नहीं हो, इसलिए चारों दस कदम आगे बढ़ गए। एकाएक राजीव ने कमर से पिस्टल निकाली और संस्कृति के सिर में सटाकर गोली मार दी। शोरगुल के बीच राजीव ने दूसरी गोली प्रियंका के सिर में मारी। शशि प्रभा जब तक कुछ समझ पातीं, तब तक राजीव ने कनपटी में सटाकर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!