Patna

होली आज; बिहार में DJ-अश्लील गानों पर बैन:हुड़दंग,अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

पटना.बिहार समेत पूरे देश में होली धूमधाम से मनाई जा रही है। इस बार का रंगोत्सव खास ज्योतिषीय संयोग में पड़ रहा है। चैत्र कृष्ण प्रतिपदा पर पूर्वा फाल्गुनी और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का युग्म बन रहा है, जो शुभ और मंगलकारी है।होली को लेकर पटना सहित पूरे बिहार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। डीजे और अश्लील गाने बजाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

हुड़दंग, धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, बाइकर्स गैंग की रेसिंग या सड़क पर स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, ऐसे लोगों की होली जेल में कट सकती है।राजनीतिक गलियारों में भी होली की खासी रौनक है। पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव समेत कई नेताओं ने अपने आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित किया। वहीं BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को पटना में होली मनाई।

 

कुलदेवता से होगी होली की शुरुआत

 

ज्योतिषाचार्य राकेश झा ने बताया कि होली के दिन सबसे पहले अपने कुलदेवता, इष्ट देवता, आराध्य देवी और देवताओं की पूजा की जाती है। उन्हें मधुर पकवान का भोग अर्पित करने के बाद उन्हें लाल, पीला या गुलाबी रंग के शुद्ध या हर्बल अबीर-गुलाल लगाना चाहिए।फिर बड़ों से आशीर्वाद लेकर आपस में प्रेम, सौहार्द और प्रसन्तापूर्वक एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाना शास्त्र सम्मत होता है।

 

 

पिछले 7 सालों की होली की तिथि

 

2020: 10 मार्च (मंगलवार)

 

2021: 29 मार्च (सोमवार)

 

2022: 19 मार्च (शनिवार)

 

2023: 8 मार्च (बुधवार)

 

2024: 26 मार्च (मंगलवार)

 

2025: 15 मार्च (शनिवार)

 

2026: 4 मार्च (बुधवार)

 

होली पर DJ और अश्लील गाने बैन

 

होली पर पटना सहित पूरे बिहार में पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। साथ ही डीजे और अश्लील गाने बजाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

 

इस बार हुड़दंग कर धार्मिक भावनाएं भड़काने, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, बाइकर्स गैंग, सड़क पर रेसिंग करने वालों की होली जेल में कटेगी।एडीजी लॉ- एंड-ऑर्डर पंकज कुमार दाराद ने बताया कि होली पर बिहार में 12 कंपनी रेंज रिजर्व बल, 35 कंपनी बीसैप, 18822 नव नियुक्त सिपाही, 2768 ट्रेनी पीटीसी, 5100 होमगार्ड और 3 कंपनी केंद्रीय बलों की नियुक्ति हुई है।इनमें एक रैफ और दो एसएसबी की है। पूरे जिले में कंट्रोल रूम बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय से 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!