मुजफ्फरपुर में अगवा कर नाबालिग लड़की से गैंगरेप: गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात शौच के लिए घर से निकली थी। इस दौरान गांव के तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया। बूढ़ी गंडक नदी किनारे गेहूं के खेत में ले गए।
दो युवकों ने नाबालिग से गैंगरेप किया और तीसरा खेत के पास रखवाली कर रहा था। काफी देर तक किशोरी के घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान खेत के पास मौके पर तीनों आरोपी मिले। परिजनों और ग्रामीणों ने तीनों को पकड़कर की पिटाई कर दी।इस बीच एक आरोपी के परिजन ने केस में फंसाने की धमकी दी, तब पीड़िता के परिजन तीनों को मुशहरी थाने ले गए। थाने में एक आरोपी मनीष कुमार वह रखवाली कर रहा था, जबकि जीतन कुमार और संजीव कुमार ने रेप किया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस मामले में तीनों दोषी है, सभी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़िता अपनी फुआ के घर छुट्टियां बिताने आई थी
पुलिस ने गांव में की छापेमारी
पुलिस की विशेष टीम ने आरोपियों की तलाश में गांव और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। पुलिस के बढ़ते दबाव और सक्रियता के कारण आरोपियों को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।मुशहरी थाना की पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) भी शामिल है।
सख्त सजा दिलाई जाएगी
वहीं, डीएसपी सकरा-2 मनोज कुमार सिंह ने दोनों से अलग-अलग पूछताछ की, जहां उन्होंने जुर्म कबूल लिया। डीएसपी ने स्पीडी ट्रायल से कड़ी सजा दिलाने और शीघ्र चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है। आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
