दलसिंहसराय:होली मिलन समारोह में गीत-संगीत की हुई प्रस्तुति
दलसिंहसराय लिटिल लर्नर्स और केदार इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने होली कुछ अलग अंदाज में मनाई। न पानी की बौछार, न रासायनिक रंगों की भरमार—सिर्फ गुलाल के साथ बच्चों ने ‘सुखी होली’ खेलकर पर्यावरण संरक्षण और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। स्कूल की प्रिंसिपल नेहा सुमन ने कहा, “होली प्रेम और एकता का पर्व है। हमें इसे सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाना चाहिए। मौके पर शिक्षिका रूबी रानी राज जैसवाल, सुजिता सिन्हा, रितिका कुमारी, रवि कुमार आदि थे।
रोसड़ा| सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल, बटहा के सभागार में होली मिलन समारोह मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष बिनोद कुमार ने करते हुए कहा कि होली का त्योहार सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक डॉ. रामस्वरूप महतो की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मौके पर पूर्व आचार्य एवं कवि विजयव्रत कंठ , प्रधानाचार्य रामचंद्र मंडल, संगीताचार्य अमरेश झा,संतोष कुमार,शेषनारायण सिंह और रामशंकर झा ने होली गीत प्रस्तुत की। धन्यवाद ज्ञापन घनश्याम मिश्र ने किया।
विद्यापतिनगर| प्रखंड के बढ़ौना पंचायत में सोमवार को होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी एवं विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुणाल कुमार के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों, समर्थकों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। रंगों की छटा, पारंपरिक गीत-संगीत और आपसी आत्मीयता ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर कुणाल कुमार ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का पर्व है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
