Samastipur

दलसिंहसराय: बोलेरो व टेम्पो की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

रिपोर्ट :- लालू यादव

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 28 बसरिया बैगन चौक के पास बोलेरो व टेम्पो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई व चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक की पहचान चांदचौर पूर्वी पंचायत रामनगर का निवासी सुनील कुमार सिंह के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की गैस फीलिंग व गैस चूल्हे की मरम्मत की दुकान थी वह किसी काम से दलसिंहसराय टैंपू में सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान बैगन चौक के पास दलसिंह सराय की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टेम्पो मे टक्कर मार दी। जिससे चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए व एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गए स्थानीय प्रशासन के द्वारा सभी घायलों को दलसिंह सराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार कर सभी को बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!