Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत:रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा

दलसिंहसराय अनुमंडल के बिरनामातुला गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना रविवार, 1 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड पर हुई।मृतक की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के बिरनामातुला गांव निवासी 75 वर्षीय रामाश्रय राय के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ग्रामीणों के अनुसार, रामाश्रय राय पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके पेट और पैर में बेल्ट लगा हुआ था, और उनकी सुनने व देखने की क्षमता भी कमजोर थी।घटना के समय वह घर से बाहर रेलवे ट्रैक पार कर शौच के लिए जा रहे थे, तभी समस्तीपुर से रोसड़ा की ओर जा रही एक ट्रेन की चपेट में आ गए।

 

सूचना मिलने पर अंगारघाट थाना के अपर थानाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने मृतक के घर पहुंचे।हालांकि, मृतक के बेटे शंभु राय ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और इस संबंध में सहमति प्रपत्र अपर थानाध्यक्ष को सौंप दिया। इसके बाद अंगारघाट पुलिस वापस लौट गई।

 

अपर थानाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है और संबंधित सहमति पत्र भी उन्हें सौंप दिया गया है।इस दौरान भाकपा माले के वरीय नेता महावीर पोद्दार, मुखिया प्रतिनिधि बैजु राय, वार्ड सदस्य मिथिलेश पासवान, अरुण पासवान, अजित कुमार राय, पूर्व सरपंच राम बाबू सहनी, कपिलेश्वर पासवान, दिलीप राय सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर मौजूद थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!