मोहिउद्दीन नगर में पुलिस ने नष्ट की शराब:3 मामलों में की गई कार्रवाई
समस्तीपुर।मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में न्यायालय के आदेश के तहत तीन अलग-अलग मामलों में जब्त कुल 189.6 लीटर शराब को नष्ट किया गया। इसमें 182.6 लीटर विदेशी शराब और 7 लीटर देशी शराब शामिल थी।
शराब विनष्टीकरण की प्रक्रिया अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी ब्रजेश कुमार द्विवेदी और थानाध्यक्ष सचिन कुमार की उपस्थिति में पूरी की गई। प्रशासन ने निर्धारित मानकों के अनुसार पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार की गई है और मध निषेध कानून के तहत सख्ती जारी रहेगी। अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।