Samastipur

रमजान को लेकर फलों की कीमत में आई भारी उछाल,बिगड़ा लोगों का बजट

समस्तीपुर.होली व रमजान को लेकर फलों की काफी कीमत बढ़ गयी है। महंगाई के कारण लोगों का पॉकेट ढीली करनी पड़ती है। इसके कारण लोगो को बजट ही गड़बड़ा जाता है। यूं कहें तो फलों का दाम अचानक इतना बढ़ गया की, जो फल सौ रुपये किलो खरीदता था, वो अभी दो सौ से 350 रुपये तक खरीदना पड़ता है। सेब, बेदाना, संतरा, अमरूद, अंगूर, नाशपाती, केला, नारियल पानी, स्ट्रॉबेरी आदि के दाम में काफी उछाल आया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दुकानदारों का कहना है कि हम लोग क्या करें, फल मंडी ही दाम बढ़ गया है। वहां दाम बढ़ने से फलों के दाम बढ़ते हैं। होली व रोजा में फलों की डिमांड अधिक होता है, इसलिए इसके दाम में उछाल आ जाता है। वहीं दूसरी ओर आजकल अधिकांश लोग अपने हेल्थ को लेकर भी ज्यादा गंभीर हो गए हैं। जो फलों को लेकर ज्यादा आहार में लेते हैं। मंहगाई बढ़ने के कारण फलों के खरीदार को काफी परेशानी होती है।

 

दुकानदारों ने कहा- मंडी में कीमत तेज दाम बढ़ने से दुकानदार भी काफी परेशान हैं। शहर के दुकानदार रणजीत कुमार, मनीष कुमार ने कहा कि फलों के दाम बढ़ने से बिक्री में कमी आयी है। जो फल किलो में खरीदारी करते थे, वो अब पाव भर लेते हैं। उनलोगों ने बताया कि होली व रमजान के कारण मंडी में काफी उछाल है। इसलिए हमलोगों को भी अधिक दाम में बेचना पड़ता है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!