दलसिंहसराय थाना परिसर में होली व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक, खूब उड़े गुलाल
दलसिंहसराय थाना परिसर में रविवार को होली और ईद पर्व पर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राजीव कुमार ओर संचालन थानाध्यक्ष मो इरशाद आलम ने की.जिसमें जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.बैठक में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने,अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करने पर विशेष जोर दिया गया.
थाना प्रभारी ने कहा कि हुड़दंग, जबरन रंग लगाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा गश्त बढ़ाई जाएगी.
जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएंगे और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देंगे.साथ ही आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने होली को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाने और शहर में शांति बनाए रखने का संकल्प लिया.मौके विनोद समीर,सत्यानारायण सिंह,संजय सोनी,चंदन प्रसाद,सुबोध कुशवाहा,संजीव प्रकाश, मो सुलेमान, मो इंतखाब,संजय महतो,अनिल सोनी, शीलू,संजय पासवान, राजीव कुमार,सुनील कुमार बमबम,अर्जुन राय सहित अन्य लोग थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
