अंतर्जातीय विवाह के बाद महिला ने मांगी सुरक्षा,कई पर आरोप
बेगूसराय।बलिया.अनुमंडल क्षेत्र के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर थाना और डीएसपी कार्यालय में आवेदन दिया है। साहेबपुर कमाल निवासी दिवाकर कुमार की पत्नी ज्योति कुमारी ने आरोप लगाया है कि अंतर्जातीय विवाह करने के कारण उनके ससुर सुबोध प्रसाद यादव उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता ने आवेदन में यह भी कहा है कि कुछ अन्य लोगों द्वारा उनके साथ जानलेवा हमला किए जाने की कोशिश की गई।
मामले में ससुर समेत करीब आधा दर्जन लोगों पर आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि ज्योति कुमारी का लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।