बेगूसराय-रोसड़ा एसएच-55 मुख्य पथ पर ट्रक और स्कॉर्पियो की सीधी भिड़ंत,आधा दर्जन बाराती घायल..
बेगूसराय-रोसड़ा एसएच-55 मुख्य पथ पर गुरुवार देर रात ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच हुई सीधी भिड़ंत में 6 से अधिक बाराती घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह घटना बाड़ा हाट गाछी मोड़ के समीप उस समय घटी, जब स्कॉर्पियो सवार लोग बारात से लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, खोदावंदपुर गांव के सभी लोग एक स्कॉर्पियो से रोसड़ा के मिर्जापुर गांव बारात में गए थे। रात्रि करीब दो बजे वापस लौटने के दौरान बेगूसराय की ओर से रोसड़ा जा रही बालू लदी तेज रफ्तार ट्रक ने मोड़ के पास स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल इलाज के लिए खोदावंदपुर सीएचसी पहुंचाया। घायलों की पहचान अखिलेश कुमार के 17 वर्षीय पुत्र अवनीश कुमार, स्व. तेज नारायण महतो के 22 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार, अवधेश महतो के 27 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार, कन्हैया महतो के 15 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार, भुनेश्वर महतो के 45 वर्षीय पुत्र तथा स्कॉर्पियो चालक पंकज कुमार के रूप में हुई है। सभी घायल खोदावंदपुर गांव के निवासी बताए जाते हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भाग रहे दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस दोनों वाहन अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
