Patna

पेट्रोल कंटेंनर से 3 हजार लीटर विदेशी शराब जब्त:दो तस्कर गिरफ्तार,समस्तीपुर ले जाई..

भागलपुर के बरारी थाना पुलिस ने गाड़ी चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विक्रमशिला सेतु पुल के पास नियमित जांच अभियान के दौरान की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की एक बड़ी खेप समस्तीपुर ले जाई जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सघन वाहन जांच शुरू की। जांच के क्रम में एक संदिग्ध गाड़ी को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में पेट्रोल के कंटेनरों की आड़ में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी।

 

पुलिस ने जब कंटेनरों की जांच की तो उसके भीतर से कुल 416 कार्टन में पैक 3773 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। मौके पर मौजूद दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि होली पर्व को देखते हुए शराब की इस खेप को खपाने की तैयारी थी। तस्कर त्योहार के दौरान मांग बढ़ने का फायदा उठाकर मोटी कमाई करने की फिराक में थे। हालांकि, बरारी थाना पुलिस की सतर्कता से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया।

 

थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। साथ ही जब्त शराब और गाड़ी को थाने लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!