Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में भूकंपीय आपदा प्रबंधन का सफल मॉक ड्रिल आयोजित

दलसिंहसराय,आपदा प्रबंधन विभाग,बिहार एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में गुरुवार को मॉक ड्रिल के क्रियान्वयन हेतु सुबह 9 बजे दलसिंहसराय के डैनी चौक – काली चौक के बीच बने नए रेलवे ओवरब्रिज को मुख्य केंद्र बनाया गया.जहाँ भूकंप के कारण पुल के क्षतिग्रस्त होने और बिजली की लाइनों के टूटने की स्थिति में उनकी त्वरित मरम्मती और आपदा वाहनों की आवागमन पुनःस्थापित करने का पूर्वाभ्यास किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आपदा की सूचना मिलते ही आर सी डी,विद्युत विभाग,पुलिस,स्वास्थ्य विभाग और आर डब्लू डी की संयुक्त टीम ने त्वरित मरम्मती एवं राहत कार्य शुरू किया.एस डी आर एफ के पर्यवेक्षक ने पूरी प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया. डी सी एल आर प्रशांत रमानिया ने बताया कि अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय सरकारी विभागों के बीच समन्वय को परखना और आम जनता में सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था.इस सफल आयोजन ने भविष्य की किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियों को पुख्ता किया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!