दलसिंहसराय हॉस्पिटल रोड गोलीबारी कांड में एक आरोपी गिरफ्तार
दलसिंहसराय शहर के हॉस्पिटल रोड में बीते 11 फरवरी को हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने एक और फरार चल रहे युवक को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया.थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकनाथपुर गंज अस्पताल रोड इलाके में इंडियन बैंक के पास हुई अंधाधुंध फायरिंग से पप्पू पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए घायल के भाई गुड्डू कुमार की शिकायत पर थाने में कांड संख्या 63/26 दर्ज किया गया.जिसमें पांच नामजद और कई अज्ञात अपराधियों को आरोपी बनाया गया.इस घटना में एक आरोपी आनंद पासवान
को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
वही लोकनाथपुर निवासी शिवजी पासवान के पुत्र दिनेश पासवान को गुप्त सुचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.अन्य कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
