Samastipur

विजय बाबू प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल में दरभंगा को हरा मुजफ्फरपुर फाइनल में पहुंचा

समस्तीपुर।सरायरंजन के बथुआ बुजुर्ग स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में गुरुवार को विजय बाबू प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया।इस मुकाबले में मनोहर इलेवन मुजफ्फरपुर ने नीतीश इलेवन दरभंगा को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मनोहर इलेवन मुजफ्फरपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 204 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।जवाब में, नीतीश इलेवन दरभंगा की टीम 180 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और 24 रनों से मैच हार गई।

 

मनोहर इलेवन की ओर से सरफराज बाहुबली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 31 गेंदों पर 87 रन बनाए।गेंदबाजी में पप्पू प्रेशर और तुषार ने बेहतरीन खेल दिखाया, दोनों ने 4-4 विकेट चटकाए। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सरफराज बाहुबली को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।

 

समाजसेवी अनिल सिंह बाबा और अमर कुमार ने संयुक्त रूप से यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर प्रो. अमरेंद्र कुमार, सुशांत सिंह, विद्याकर झा, सम्राट सिंह, मनीष कुमार, आदित्य सिंह, मानस सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!