DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:बसढ़िया से एक कंटेनर शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार,कार जप्त

दलसिंहसराय।थाना क्षेत्र के एनएच-28 बसढ़िया के पास गुप्त सूचना पर बुधवार रात्रि पुलिस ने सघन छापेमारी कर एक कंटेनर में छिपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने कंटेनर सहित एक कार भी जब्त कर ली है.जो कंटेनर के अंदर शराब से भरी हुई थी.जिसमें कुल 706.5 लीटर शराब बरामद हुई है.जो अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का संकेत दे रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दलसिंहसराय थाना पुलिस और एलटीएफ (लोकल टास्क फोर्स) ने संयुक्त रूप से वाहनों की जांच शुरू की.जांच के दौरान नागालैंड रजिस्ट्रेशन नंबर वाले टाटा कंपनी के कंटेनर और बंगाल नंबर वाली लाल रंग की कार को रोका गया।

कंटेनर की तलाशी में 53 कार्टन में 1272 पीस बियर, सात कार्टन में 46 पीस मैजिक मोमेंट, रॉयल स्टैग 500 एमएल की 36 पीस तथा 750 एमएल की 24 पीस शराब बरामद हुई.शराब बंगाल से दलसिंहसराय की ओर लाई जा रही थी.गिरफ्तार आरोपियों में कंटेनर चालक बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना सिसरी निवासी अशोक दास का पुत्र नीतीश कुमार और मोहम्मद अबू अवैध उर्फ लाल बाबू का पुत्र मोहम्मद नियाज शामिल हैं।

दोनों ने शराब तस्करी की बात कबुला है.छापेमारी दल में थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम, राहुल काश्यप, ऋचा सिंह, प्रणय सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद था.डीएसपी ने बताया कि पूछताछ जारी है और अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है.यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करी पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!