“शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन:बछवाड़ा के एस.एन. एन.आर.कॉलेज में धरना
बेगूसराय.राज्यव्यापी आह्वान पर वेतन, पेंशन और बकाया अनुदान के भुगतान की मांग को लेकर एस.एन.एन.आर. कॉलेज, चमथा के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। धरना के दौरान शिक्षकों ने कहा कि अनुदान आधारित व्यवस्था के कारण उन्हें नियमित वेतन नहीं मिल पा रहा है। मुख्य मांगों में अनुदान के स्थान पर नियमित वेतन भुगतान, सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए पेंशन व्यवस्था, पिछले सात वर्षों के बकाया अनुदान का शीघ्र भुगतान तथा शिक्षण संस्थानों की मान्यता को सुरक्षित रखते हुए स्थायी समाधान शामिल हैं। आंदोलन का नेतृत्व प्रभारी प्राचार्य विशाल कुमार सिंह ने किया।
इस मौके पर शिक्षक नेताओं ने सरकार से शीघ्र सकारात्मक पहल करने की मांग की। धरना स्थल पर उदय कुमार राय, विजेंद्र कुमार, सोनी कुमारी, प्रशांत कुमार, शिवम कुमार, पूर्णिमा झा, रौशन कुमार, उमेश सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, बीरेंद्र यादव, अनिल सिंह, संजीत मल्लिक सहित कई शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। इस आंदोलन को महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह अमर तथा अवकाश प्राप्त शिक्षकों डॉ. नवल किशोर सिंह, प्रो. केदार प्रसाद सिंह, प्रो. अरविंद कुमार सिंह, प्रो. अनिल कुमार ठाकुर, प्रो. मनोज कुमार सिंह, प्रो. सीमा कुमारी ने भी समर्थन दिया।