Begusarai

बेगूसराय में बेटी की शादी से एक दिन पहले पिता का निधन:हल्दी-मेहंदी की रस्म के दौरान घटना

बेगूसराय जिले के शाम्हो थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव में एक व्यक्ति का अपनी बेटी की शादी से ठीक एक दिन पहले निधन हो गया। मृतक की पहचान रामसागर सिंह के रूप में हुई है।परिवार के सदस्यों ने बताया कि रामसागर सिंह की सबसे छोटी बेटी नेहा कुमारी की शादी बुधवार को तय थी। मंगलवार को घर में हल्दी-मेहंदी की रस्म होनी थी, जिसके लिए सगे-संबंधी इकट्ठा हुए थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

हल्दी-मेहंदी की रस्म के दौरान ही रामसागर सिंह अचानक बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल सूर्यगढ़ा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

ग्रामीणों के अनुसार, रामसागर सिंह ने अपनी सबसे छोटी बेटी नेहा की शादी भव्य तरीके से करने के लिए हाल ही में अपनी हिस्से की जमीन बेची थी। परिवार का दावा है कि उनकी मौत बिजली की चपेट में आने से हुई है। हालांकि, गांव में उनकी मृत्यु के कारणों को लेकर अलग-अलग बातें कही जा रही हैं।घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण रामसागर सिंह के घर पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार को सलाह दी कि बेटी का जीवन बाधित न हो, इसके लिए उसकी शादी तय तारीख पर किसी मंदिर में संपन्न करा दी जाए।इस घटना के बाद से परिवार सदमे में है और बिजुलिया गांव में गम का माहौल है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!