Vaishali

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:महनार के निकट हादसा,अपने गांव जा रहा था

वैशाली जिले में हाजीपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर महनार के निकट ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिवान जिले के अमलौरी वार्ड संख्या 12 निवासी राम आधार राम के 47 वर्षीय पुत्र अर्जुन राम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी।जानकारी के अनुसार, अर्जुन राम गोरखपुर से ट्रेन में सवार होकर अपने गांव सिवान जा रहे थे। नींद आने के कारण वह सिवान रेलवे स्टेशन पर नहीं उतर पाए और ट्रेन हाजीपुर पहुंच गई। हाजीपुर से ट्रेन महनार के लिए रवाना हुई, तभी अचानक नींद खुलने पर अर्जुन राम ट्रेन के गेट से बाहर गिर गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर हाजीपुर जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। परिजनों को सूचित किया गया, जो अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!