ऑपरेशन मुस्कान के तहत 1327 मोबाइल बरामद: लोग बोले-थैंक्यू
वैशाली पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 164 लोगों को उनके चोरी हुए या गुम हुए मोबाइल फोन वापस लौटा दिए हैं। इस पहल से मोबाइल धारकों को राहत मिली है। पुलिस ने अब तक कुल 1327 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे हैं।
इस साल के पहले दो महीनों में, वैशाली पुलिस ने इस अभियान के तहत 364 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस किए हैं। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ का उद्देश्य लोगों को उनके गुम हुए सामान वापस दिलाना है।
वैशाली पुलिस ने 164 गुम-चोरी फोन लौटाए।
पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया कि लौटाए गए 164 मोबाइल फोन ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों के थे, जिनके फोन या तो चोरी हो गए थे या गुम हो गए थे।एसपी ने यह भी जानकारी दी कि जिन पांच थानों ने सबसे अधिक मोबाइल फोन बरामद किए हैं, वहां के पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
एसपी सिहाग के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनका खोया हुआ सामान वापस दिलाने के साथ-साथ पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। वैशाली पुलिस इस दिशा में लगातार काम कर रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
