Patna

“NDA पूरे देश में शराबबंदी कानून को लागू करें’:प्रशांत किशोर 

समस्तीपुर में जन सुराज के संस्थापक और रणनीतिकार प्रशांत किशोर पहुंचे। ये बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत जिले के रोसड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक मजबूती और आने वाले रणनीति पर चर्चा की।बाद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जन सुराज का यह अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य सही मायनों में जनता की आवाज बनना है। उन्होंने कहा कि वे साथियों से संवाद करने, उनकी राय सुनने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए यहां आए हैं।प्रशांत किशोर ने शराबबंदी कानून पर तंज कसते हुए कहा कि यदि शराबबंदी कानून से महिलाओं को इतना ही फायदा हो रहा है, तो इसे पूरे देश में लागू क्यों नहीं किया जाता। उन्होंने सवाल उठाया कि सिर्फ बिहार के लोगों को ही इसका तथाकथित फायदा क्यों मिल रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पूरे देश में इसे लागू करना चाहिए

 

एनडीए सरकार को बिहार के साथ ही पूरे देश में इसे लागू करना चाहिए। तकि सभी लोगों को इसका लाभ मिल सके।

 

जनसुराज के साथियों गांधी आश्रम चंपारण से जो बिहार को बदलने का संकल्प लिया था। चुनाव परिणाम आने के बाद भी जनसुराज के साथी पीछे हटने वाले नहीं है। एक बार पुन: बिहार के नव निर्माण को लेकर कार्य शुरू करेंगे। इससे पहले जनसुराज के जो साथी है उन्हें फिर से संगठीत किया जाए, उन्हें फिर से री चार्ज किया जाए। इसके लिए प्रत्येक जिला में जाकर लोगों से मिल रहे हैं। उनसे यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि किन कारणों के कारण हम पिछड़ गए। उन्हें कैसे दूर किया जा सकेगा। जनसुराज किन मुद्दो को लेकर आगे बढे इस पर विचार किया जा रहा है।

 

मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार मुन्ना, जेपी सिंह, ललन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, विश्वनाथ चौधरी, सुरेंद्र गुप्ता, इंदु गुप्ता, रोहित पासवान, अभिषेक आनंद सहित अन्य थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!