Samastipur

समस्तीपुर:ट्रेनिंग के समय शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत

समस्तीपुर में आवासीय ट्रेनिंग के समय एक शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना पटोरी में हुई है। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सुरौली वार्ड पांच निवासी स्वर्गीय देव कुमार मिश्रा के 52 साल के बेटे विनोद कुमार मिश्रा के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शिक्षक विनोद कुमार मिश्रा प्राथमिक कन्या मध्य विद्यालय सुरौली में पिछले 15 साल से कार्यरत थे। उन्हें शिक्षा विभाग की ओर से छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के लिए पटोरी भेजा गया था। सोमवार शाम को वे प्रशिक्षण के लिए पटोरी पहुंचे थे।प्रशिक्षण शुरू होने से पहले ही मंगलवार को अचानक उनके सीने में दर्द उठा। सहकर्मी शिक्षकों ने उन्हें तुरंत पटोरी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में भेजा

 

पटोरी थाना पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची और मृतक विनोद कुमार मिश्रा के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।मृतक शिक्षक विनोद कुमार मिश्रा के दो बच्चे हैं, जिसमें 25 साल का वैभव विशाल, जो बीए में पढ़ता है, और 18 साल का आदित्य चेतन है, जो इंटर में पढ़ता है। इस घटना के बाद पूरे शिक्षक समुदाय में शोक का माहौल है।

 

पटोरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। परिजनों के अनुसार, अंतिम संस्कार से पहले शव को उनके विद्यालय ले जाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!