दलसिंहसराय:135 रन से जीत जनदाहा की टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया
दलसिंहसराय | प्रखण्ड के कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में चल रहे हैं महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट कोनैला का आठवा लीग मैच जनदाहा और प्रियरंजन 11 शंभूपट्टी के बीच खेला गया। जिसमें जनदाहा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस प्रकार पहले बल्लेबाजी करते हुए जनदाहा की टीम ने निर्धारित 16 ओवर के खेल में 199 रन बनाई जिसमें सर्वाधिक रन आलोक 18 गेंदों में 49 रन बनाए जिसमें 1 चौके और 7 छका शामिल थे वहीँ कुनाल मनी 35 गेंदों में 55 रन की पारी खेली जिसमें 6 चौके और 5 छके शामिल थे। जिसका पीछा करने उतरी प्रियरंजन 11 की टीम ने 9.4 ओवर में 64 रन पर ओल आउट हो गयी,, इस प्रकार से 135 रन से विजय प्राप्त करके जनदाहा की टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गयी।
इस मैच के बेस्ट प्लेयर जनदाहा के रौशन हुए हुए जिन्होंने 35 गेंदों 55 रन अर्जित किए और 1 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट भी लिये,,जिसे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रवीन राय और संजय कुमार जी के द्वारा दिया गया। मैच के दौरान अम्पायर की भूमिका में आसिफ सोहेल एवं धर्मेंद्र दास थे। उद्घोषक का कार्य नीरज राज ने किया। वहीं स्कोरिंग का कार्य निरंजन ने किया।
मौके पर आयोजन समिति के पुरषोंतम भारद्वाज ,, निरंजन झा,, त्रिलोकी,,लालबाबु राय,, नीलेश भारद्वाज, सुधांशु भारद्वाज, इत्यादि थे।आयोजन समिति के द्वारा बताया गया कि कल इस टूर्नामेंट का पहला क्वाटर फ़ाइनल मैच जनदाहा एवं शांति निकेतन बलिया के बीच खेला जाएगा..
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
