बेगूसराय में लड़की ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पहचान में जुटी पुलिस
बेगूसराय में एक लड़की ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर सलौना रेलवे स्टेशन स्थित निशिहारा ढ़ाला के पास की है।घटनास्थल से एक टूटा हुआ मोबाइल भी मिला है। मोबाइल के सीडीआर से पहचान की कोशिश की जा रही है। आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है।
मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी
रेलवे स्टेशन के पास मवेशी चरा रहे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लड़की ट्रैक के नजदीक काफी देर से मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। अचानक ट्रैक पर आ रही ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।
शिनाख्त में जुटी पुलिस
इस संबंध में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। डेड बॉडी को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
