Samastipur

60 साल के प्रिंसिपल ने मुस्लिम टीचर से की शादी:नेपाल में लिए फेरे

मुजफ्फरपुर में 60 साल के प्रिसिंपल ने अपने ही स्कूल की टीचर शाइस्ता परवीन(28) से शादी कर ली है। नेपाल के जनकपुरीधाम में शादी करते दोनों की तस्वीरें भी सामने आई है। मामला औराई थाना इलाके का है।प्रिंसिपल का नाम राकेश साह है, जो 4 बच्चों का पिता है। वहीं शाइस्ता के साथ शादी के बाद दोनों परिवारों और गांव में तनाव का माहौल है। लड़की के भाई ने प्रिंसिपल पर बहन के अपहरण का केस दर्ज कराया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

साथ ही आरोप लगाया, ‘राकेश साह ने जबरन मेरी बहन को मुस्लिम से हिन्दू बनने पर मजूबर किया है। वहीं, भाई के आरोप के बाद शाइस्ता ने भी वीडिया जारी किया, जिसमें उसने खुद से शादी करने की बात कही है।

 

राकेश साह मुजफ्फरपुर में एक स्कूल के संचालक होने के साथ-साथ वहां शिक्षक भी हैं। शाइस्ता परवीन उसी स्कूल में टीचर थीं। एक ही स्कूल में काम करने की वजह से दोनों की मुलाकातें होती रहीं।फिर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और समय के साथ नजदीकियां दोनों के बीच बढ़ गईं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। जब रिश्ता गहराया तो उन्होंने शादी करने का फैसला किया।

 

बताया जाता है कि 18 फरवरी को दोनों मुजफ्फरपुर से नेपाल चले गए। वहां जनकपुर पहुंचकर दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद उन्होंने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर इसकी जानकारी सार्वजनिक की।

 

गांव में तनाव, पुलिस गश्ती बढ़ाई गई

 

वीडियो वायरल होने के बाद गांव में दो गुटों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है। मामले को लेकर शिक्षिका शाइस्ता के भाई ने औराई थाने में बहन के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत में राकेश साह की पत्नी, बेटी और अन्य पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा गया है कि शाइस्ता का धर्म परिवर्तन कराकर उसे अपने साथ ले जाया गया है।

 

भाई ने आवेदन में लिखा-

 

 

मेरी बहन शाइस्ता प्रवीण 18 फरवरी को सुबह 8:44 बजे इंग्लिश मॉडर्न स्कूल पढ़ाने के लिए गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। हमलोगों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि उसी स्कूल के संचालक राकेश साह ने डरा-धमकाकर एवं बहला-फुसलाकर मेरी बहन का धर्म परिवर्तन कराकर उसका अपहरण कर लिया है।

 

 

महिला के भाई ने मामले में 7 लोगों को आरोप बनाया है, जिनमें-

 

राकेश कुमार साह

विमल देवी (पत्नी– राकेश कुमार साह)

स्वीरी कुमारी (पुत्री– राकेश कुमार साह)

विशाल कुमार

सोनू कुमार

दिग्विजय कुमार (सभी पिता– राकेश कुमार साह)

पुरुषोत्तम सिंह शामिल हैं

भाई ने आगे बताया-

 

 

सूचना मिली है कि ये लोग मेरी बहन को औराई चौक स्थित बजरंग श्रृंगार पैलेस के ऊपर एक कमरे में रखे हुए हैं। मुझे आशंका है कि इन लोगों के द्वारा मेरी बहन के साथ किसी प्रकार की अनहोनी घटना घटाई जा सकती है। इसलिए इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और मेरी बहन को सकुशल बरामद किया जाए।

 

शादी के बाद शाईस्ता का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो कह रही है कि,मैंने अपनी मर्जी से शादी की है। 2025 में ही मैंने सर से शादी कर ली थी। मैं जहां भी हूं सेफ हूं। मैंने जो किया है वो सोच समझकर किया है। महिला का कहना है कि सर(राकेश साह) पर कोई झूठा आरोप नहीं लगाया जाए। ना ही उन्हें परेशान किया जाए।मामले में दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी थाना प्रभारी रानोवर परवीन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

नामजद आरोपियों में से तीन लोगों के मोबाइल फोन जब्त कर उनकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।वहीं, पूर्वी एसडीपीओ-1 अलय वत्स के निर्देश पर संभावित तनाव को देखते हुए गांव में एहतियातन पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक और शिक्षिका फिलहाल नेपाल में ही मौजूद हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!