बरौनी-कटिहार रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर आर्मी के जवान की मौत
पटना.बरौनी-कटिहार रेलखंड पर दनौली फुलवरिया रेलवे स्टेशन के समीप बड़ी बलिया सिराजा गांव के पास ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मऊ जिला के चमरियां निवासी 46 वर्षीय रामप्रवेश राय (पिता जगदीश राय) के रूप में हुई है, जो आर्मी के जवान बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।
मृतक के पास मिले पहचान पत्र से परिवार को सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन थाना पहुंचे। मृतक के पुत्र पुष्कल राय ने मामले में लिखित आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
