Samastipur

समस्तीपुर में क्रेन का बूम टूटने से हादसा:नीचे दबने से मजदूर की मौत

समस्तीपुर के डुमरी बिंदगामा गांव के पास सिक्स लेन निर्माण के दौरान अचानक क्रेन का बूम टूट गया। इसके नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र की है।मृतक अमृतलाल कोल(40) मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला के नौगाई गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बीम ढालने का काम चल रहा था

 

 

सहकर्मी अगनु कोल ने बताया कि हमालोग 10 लोग एक ही गांव से यहां काम करने आए हैं। करीब 1 साल से यहां काम कर रहे हैं। गुरुवार रात 12 से ज्यादा मजदूर बीम ढालने के लिए काम में जुटे हुए थे।

 

इस दौरान अचानक क्रेन का बूम टूट गया। नीचे काम कर रहे अमृतलाल कोल के शरीर पर बूम गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित घोषित कर दिया।वहीं, पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि हादसे में एक मजूदर की मौत हुई हैा इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। छानबीन की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!