Samastipur

समस्तीपुर:मामा बोले- दहेज में कार नहीं देने पर भांजी को मार डाला,विवाहिता की मौत, ससुराल में मिला शव

समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। ससुराल में शव मिला है। परिजनों ने दहेज में कार नहीं देने पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान अविनाश कुमार झा की पत्नी सोनी कुमारी(30) के तौर पर हुई है। घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र के लखन पट्टी गांव की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मामा राजीव कुमार ने बताया कि मेरे बहनोई फूल कुमार झा ने अपनी इकलौती बेटी सोनी की शादी दिसंबर 2023 में धूमधाम से की थी। अपनी क्षमता के अनुसार दान दहेज भी दिया। शादी के कुछ दिनों के बाद से ही दामाद अविनाश और ससुराल वाले फोर व्हीलर की मांग करने लगे। नहीं देने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। मारपीट भी की जाती थी। 6 महीना पहले एक बच्चे को जन्म दिया था।गुरुवार देर रात ससुरालवालों ने फोन करके कहा कि सोनी की मौत हो गई। सुबह परिवार के सदस्यों के साथ ससुराल पहुंचा। बॉडी जमीन पर पड़ी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

 

पति से पूछताछ की जा रही है

 

वहीं, इस संबंध में वारिसनगर थाना प्रभारी सर्वेश कुमार झा ने बताया कि ससुराल से विवाहिता का शव मिला है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पति को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!