शिवलिंग स्थापना सह प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकाली भव्य कलश शोभायात्रा
समस्तीपुर।ताजपुर।नगर परिषद वार्ड संख्या 4 स्थित अति प्राचीन मां काली शक्तिपीठ भेरोखरा के परिसर स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना सह प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ के मांगलिक अवसर पर शुक्रवार को मंदिर परिसर से एक भव्य कलश सह शोभा यात्रा निकाली गई ।
लाल-पीले परिधानों से सुसज्जित 301 कन्याओं ने मुख्य यजमान रुक्मणि पाण्डेय एवं बसंत कुमार पांडे के साथ बड़े बड़े ध्वज पताके, घोड़े, रथ एवं गाजे बाजे के साथ मंदिर परिसर में विद्वान आचार्य विजय कुमार पांडे, शिवम पांडे, सुंदरम पांडे , आदित्य कुमार झा, सूरज पांडे के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता काली पूजन उपरांत कलश पूजन, नवग्रह पूजन, दशादिकपाल समेत विभिन्न देवी देवताओं के पूजन के पश्चात कलश में सिमरिया घाट से लाए हुए पवित्र गंगा जल का आहरण कर मंदिर परिसर से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए महावीर चौक, सुभाष चौक, रामदयाल चौक, नीम चौक, गोला बाजार, मनसा नगर, मोक्षधाम आदि मार्ग में आने वाले देवी देवताओं के मंदिर में दर्शन करते हुए मंदिर परिसर में पहुंचा ।
जहां कन्या भोज के उपरांत चार दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ से संबंधित वेदी पूजन आदि संपन्न हुआ । यज्ञ के सफल आयोजन में अवधेश चौबे, दिनेश पांडेय, नवल किशोर तिवारी, जय शंकर तिवारी, उमाशंकर पांडे, फणींद्र पांडे, सुनील कुमार पांडे, सुशील चौबे, अजय कुमार चौबे, अभय कुमार चौबे, पवन चौबे आदि ने अहम भूमिका का निर्वाह किया । मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष चौधरी, वार्ड पार्षद सुरेश कुमार राय, सोनू राय, अमरेंद्र सिंह, शिवन कुमार महतो, सुधांशु चौबे समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे ।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
