Patna

लड़ते-लड़ते नदी में कूदे पति-पत्नी:गोताखोर की टीम तलाश में जुटी

पटना.खगड़िया.बिहार के खगड़िया में पति-पत्नी ने एक-एक कर नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों की टीम उसे ढूंढने में लगी है। दोनों के बीच आपसी विवाद हुआ। इसके बाद दोनों नदी में कूद गए।घटना चौथम और बेलदौर प्रखंडों की सीमा पर स्थित डुमरी घाट पुल की है। दंपती की पहचान तेलिहार के रहने वाले रूपेश कुमार और उनकी पत्नी मानस देवी के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पुल पर पति-पत्नी दोनों जमकर लड़ाई की। फिर दोनों दो दिशा में गए और नदी में छलांग लगा दिए।चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि भीड़ और जाम को नियंत्रित कर लिया गया है। दंपती की तलाश में गोताखोर की टीम जुटी है.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब छह बजे विवाद के बाद दोनों गुस्से में डुमरी घाट पुल पहुंचे। पति पुल के पूर्वी छोर पर गया और पत्नी पश्चिमी छोर की ओर चली गई।

 

देखते ही देखते दोनों ने अलग-अलग दिशा से नदी में छलांग लगा दी। नदी में उस समय तेज धारा बह रही थी और कुछ ही मिनटों में दोनों पानी में ओझल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

 

सर्च ऑपरेशन में लगी पुलिस

 

घटना की सूचना मिलते ही चौथम और बेलदौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुल और आसपास भीड़ इतनी बढ़ गई कि लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम हटाया और यातायात सामान्य कराया।पुलिस ने घटना की सूचना दंपती के परिजनों को दी। इसके बाद रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच पहले भी छोटे-मोटे विवाद होते थे, लेकिन इस बार गुस्सा इतना बढ़ गया कि मामला आत्महत्या तक पहुंच गया। इस घटना से पूरे इलाके में चिंता का माहौल है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!