Patna

पटना मेट्रो एक दिन का खर्च 18.66 लाख, आमदनी 13500 रुपए

पटना में अभी मेट्रो का परिचालन पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से भूतनाथ तक 3.45 किमी में हो रहा है। 6 अक्टूबर 2025 को परिचालन की शुरुआत हुई थी। अभी तीन बोगी वाली ट्रेन चल रही है। बुधवार को दोपहर 1 बजे दैनिक भास्कर की टीम मेट्रो के भूतनाथ स्टेशन पर पहुंची। यहां से महज 13 यात्रियों ने सफर किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

10 मिनट में आईएसबीटी स्टेशन पहुंची। वहीं, आईएसबीटी से 16 यात्री भूतनाथ आए। एक बोगी में ही सभी यात्री बैठे। दो बोगियां खाली रहीं। प्रति यात्री किराया 15 रुपए है। इस हिसाब से भूतनाथ से जाने के दौरान 13 यात्रियों से 195 रुपए, जबकि आईएसबीटी से लौटने के दौरान 16 यात्रियों से 240 रुपए किराया मिला। मेट्रो प्रशासन के मुताबिक, शुरुआत में रोज 8-9 हजार यात्री सफर करते थे। अभी रोज औसतन 900 यात्री सफर कर रहे हैं। मेट्रो ट्रेन के परिचालन और रखरखाव पर रोज का खर्च 18.66 लाख है, जबकि औसतन 900 यात्रियों के हिसाब से आमदनी महज 13,500 रुपए की हो रही है।

 

मार्च 2028 तक दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को परिचालन का जिम्मा दिया गया है। वह 32 माह के परिचालन और रखरखाव पर खर्च 179.37 करोड़ पटना मेट्रो से लेगी। मेट्रो का परिचालन सुबह 8 से रात 8 बजे तक होता है। प्रतिदिन 24 फेरा (अप और डाउन) चलती है।

 

अगले माह से मलाही पकड़ी तक चलेगी

 

अगले माह से भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक 2.75 किमी में मेट्रो चलने लगेगी। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी की टीम 25 फरवरी को आएगी। इस टीम की हरी झंडी के बाद उद‌्घाटन की तारीख तय होगी। इस बीच, बुधवार को भूतनाथ से मलाही पकड़ी स्टेशन के बीच अग्निशमन सेवा निदेशक रितेश कुमार पांडे और उनकी टीम ने अग्नि सुरक्षा की जांच की।

 

दूसरा चरण : मीठापुर तक चलेगी : दूसरे चरण में खेमनीचक से मीठापुर के बीच मेट्रो का परिचालन होगा। इसमें खेमनीचक, जगनपुरा, रामकृष्णानगर, मीठापुर स्टेशन शामिल हैं। इस एलिवेटेड रूट में बिजली का खंभा लगाने का काम शुरू किया गया है। मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक, जल्द की ट्रैक बिछाने का काम शुरू होगा। अगले छह महीने में तैयारी पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शहर में पश्चिम से पूरब तक 31.9 किमी में मेट्रो लाइन का निर्माण होना है। इस पर 13,365 करोड़ की राशि खर्च हो रही है।

 

सार्वजनिक जगहों से मेट्रो जुड़ेगी, तब यात्री बढ़ने की संभावना

 

एक से दूसरे सार्वजनिक स्थल तक मेट्रो चलने के बाद ही यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। अभी मेट्रो का परिचालन पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से भूतनाथ तक हो रहा है। भूतनाथ स्टेशन सार्वजनिक स्थल में शामिल नहीं है। मलाही पकड़ी तक परिचालन होने पर यात्रियों की संख्या कुछ बढ़ेगी। इसी तरह मीठापुर तक परिचालन होने पर नया एजुकेशन हब वाले इलाके के कुछ बच्चों को फायदा मिलेगा। यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए मेट्रो को उत्तरी और मध्य पटना से जोड़ना होगा। इसके लिए रेलवे लाइन को पार करने के लिए तेजी से अंडरग्राउंड टनल का निर्माण जरूरी है।-विजयशील कश्यप, पूर्व महाप्रबंधक (कार्य), पीएम आरसी

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!