Patna

कैपिटल एक्सप्रेस में डकैती मामले का आरोपी गिरफ्तार

बरौनी.कैपिटल एक्सप्रेस के जनरल बोगी में हुई डकैती के मामले में बरौनी जीआरपी ने आरपीएफ आसूचना शाखा के सहयोग से एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पंकज कुमार उर्फ पनिया, पिता नागो महतो, निवासी लवकी सिमरिया घाट बिनटोली, थाना चकिया, जिला बेगूसराय के रूप में हुई है। आरोपी को चमथा दियारा क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जीआरपी थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि बीते सात महीनों से पुलिस कैपिटल एक्सप्रेस में यात्रियों से लूटपाट की घटना में शामिल आरोपी पनिया की तलाश कर रही थी। आरोपी लगातार अपने घर से फरार चल रहा था और पुलिस छापेमारी की भनक मिलते ही ठिकाना बदलकर चकमा दे देता था। गुप्त सूचना मिली कि वह चमथा दियारा में छिपा हुआ है, जिसके बाद बछवाड़ा थाना के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार पनिया को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

दरअसल 3 जुलाई 2025 की रात करीब छह की संख्या में हथियारबंद अपराधी कामाख्या से राजेंद्र नगर टर्मिनल जा रही कैपिटल एक्सप्रेस के जनरल कोच में चकिया हॉल्ट और राजेंद्र पुल स्टेशन के बीच चढ़ गए थे। अपराधियों ने हथियार के बल पर यात्रियों से लूटपाट की और फरार हो गए। ट्रेन के राजेंद्र नगर स्टेशन पहुंचने पर पीड़ित यात्रियों ने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस ट्रेन डकैती में शामिल अधिकांश अपराधी बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया बिंद टोली के रहने वाले हैं। इससे पहले भी रेल अपराध के कई मामलों में सिमरिया बिंद टोली से जुड़े दर्जनों अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, न सिर्फ रेल से जुड़े अपराध बल्कि विभिन्न क्षेत्र से जुड़े अपराध मे सिमरिया बिंद टोली से जुड़े अपराधियों पर नकेल कसना जिला पुलिस और रेल पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!