Samastipur

समस्तीपुर सड़क हादसे में घायल की मौत:सोना-चांदी दुकानदार की पटना में गई जान

समस्तीपुर में दो बाइकों की बीच टक्कर हुई। इसमें जख्मी सोना चांदी दुकानदार की पटना में इलाज के दौरान आज मौत हो गई। मृतक की पहचान सराय रंजन बाजार के जेवर दुकानदार स्वर्गीय सत्यनारायण शाह के बेटे लक्ष्मण शाह (35) के रूप में की गई है। सरायरंजन पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मामला सरायरंजन थाना क्षेत्र के सरैया पुल के पास का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक के साला अनिल कुमार ने बताया कि उनके बहनोई लक्ष्मण साह पिछले 2 फरवरी को मोरवा से गहना लेकर वापस सरायरंजन लौट रहे थे ।इसी दौरान मोरवा जाने वाली सड़क में सरैया पुल के पास दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई थी।

 

घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उनका उपचार पटना के आईजीएमएस में करा रहे थे। बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर सरायरंजन पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है.एएसपी संजय पांडे ने बताया कि सड़क हादसे में घायल सोना-चांदी दुकानदार की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई है। परिवार के लोग सब लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे, जिसके बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। इस मामले में सरायरंजन थाने में एक प्राथमिक की दर्ज की गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!