Samastipur

समस्तीपुर:DM ने मुक्तापुर मोइन का निरीक्षण किया:अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी

समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन का निरीक्षण किया। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान इस जलाशय को पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा की गई थी, जिसके क्रियान्वयन में जिला प्रशासन सक्रिय है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिलाधिकारी ने बताया कि मुक्तापुर मोइन परियोजना अभी प्रारंभिक चरण में है। योजना के तहत, लगभग 50 एकड़ में फैले इस जलाशय को मिथिला हाट की तर्ज पर इको-पार्क और लेकफ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा।पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां आधुनिक वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और जेटी का निर्माण होगा। जलाशय के चारों ओर सीढ़ियां, पाथवे, बैठने की व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी।

 

निर्माण काम का भी जायजा लिया

 

 

पर्यटन स्थल के निरीक्षण के बाद, जिलाधिकारी ने आमस-दरभंगा (NH-119D) पैकेज-4 के निर्माण काम का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी को गुणवत्ता से समझौता किए बिना निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा करने का निर्देश दिया। यह एक्सप्रेस-वे बिहार का पहला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे है, जो उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच की दूरी को काफी कम करेगा।जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को मुक्तापुर मोइन के सीमांकन और प्रारंभिक निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों से साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा, ताकि स्थानीय लोगों को जल्द से जल्द इस परियोजना का फायदा मिल सके।

 

इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर दिलीप कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी अली एकराम सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी और अभियंता मौजूद रहे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!