साबरमती एक्सप्रेस से फर्जी टीटीई गिरफ्तार:ट्रेन के कोच में यात्रियों से वसूल रहा था रुपए
समस्तीपुर.दरभंगा से अहमदाबाद जा रही 19166 साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से मंगलवार रात एक फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया गया है। टीटीई की पहचान नेपाल के मनीपट्टी निकाय धनुषा के रहने वाले राम उदगार कॉपर का बेटा श्रवण कुमार कापर के रूप में की गई है।
साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के ऑन ड्यूटी टीटीई प्रमोद कुमार सिंह के बयान पर रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। फर्जी टीटीई के पास कुछ राशि भी बरामद की गई है, जो यात्रियों से वसूली बताई गई है।
दरभंगा से खुली थी गाड़ी
रेल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर बीरबल कुमार राय ने कहा कि साबरमती एक्सप्रेस दरभंगा से खुली थी। इसी दौरान ट्रेन के जनरल बोगी में युवक महिला यात्री समेत अन्य यात्रियों से टिकट की मांग रहा था।टिकट नहीं दिखाने पर राशि भी मांगा जी रही थी। कुछ देर बाद फिर से उसी बोगी में ट्रेन के टीटीई प्रमोद कुमार सिंह भी पहुंचे तो यात्रियों ने बताया कि कुछ देर पहले ही एक टीटीई टिकट चेक कर गया है।
इसके बाद प्रमोद कुमार सिंह ने युवक की तलाश शुरू की । इस दौरान देखा कि वह दूसरी बोगी में यात्रियों से टिकट मांग रहा था, उसे मौके से पकड़ लिया गया। जब ट्रेन समस्तीपुर पहुंची तो फर्जी टीटीई को रेल पुलिस के हवाले किया गया है।
टीटीई ने शराब पी रखी थी
हालांकि गिरफ्तार फर्जी टीटीई ने कहा कि मैं नेपाल का रहने वाला हूं और कमाने के लिए चेन्नई जा रहा था। उसने शराब पी रखी थी जिस कारण नशे की हालत में बैठने के दौरान महिला यात्री और कुछ यात्रियों से टिकट की बात की थी कि आप लोगों ने टिकट कटाया है या नहीं।इसी बात पर यात्रियों ने शिकायत कर दी। जिसके बाद टीटीई ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। 4 जनवरी को भी बरौनी से समस्तीपुर आ रही ट्रेन से एक फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया गया था, जो बेगूसराय का रहने वाला था।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
