Samastipur

समस्तीपुर:नियोजन शिविर में 238 में से 129 अभ्यर्थियों का औपबंधिक चयन

समस्तीपुर.युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा बुधवार को एक दिवसीय विशेष नियोजन शिविर का आयोजन जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी रोहित आनंद ने किया। शिविर में कुल चार नियोजकों ने भाग लिया। जॉब कैम्प में 238 अभ्यर्थियों ने अपना बायोडाटा जमा किया, जिनमें से 129 अभ्यर्थियों का औपबंधिक रूप से रोजगार के लिए चयन किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी ने उपस्थित युवाओं को करियर से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, स्टडी किट एवं टूल किट की जानकारी दी। शिविर में जिला कौशल प्रबंधक एवं कार्यालय के सभी कर्मियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!