Patna

चलती ट्रेन में चढ़ते समय प्लेटफार्म पर फंसी महिला:RPF अधिकारी ने बचाई जान

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर आज एक हादसा टल गया। जब रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अधिकारी ने ट्रेन पर चढ़ने के समय ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस कर घसीटा रही एक महिला को जान की बाजी लगाकर बचा लिया। बचाने के दौरान आरपीएफ अधिकारी प्लेटफॉर्म पर गिर गए। महिला को खींच कर बाहर निकाला गया है, जिसका वीडियो भी सामने आया है

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

तुरंत ही दौड़े अन्य कर्मी ने उनकी जान बचा लिया। आरपीएफ निरीक्षक सह पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह ने जानकारी दी। इन्होंने बताया कि आज ट्रेन नंबर- 15713 अप कटिहार-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस बेगूसराय स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर आई औश्र तीन मिनट रुकने के बाद खुल गई।

 

 

चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करती महिला।

चलती ट्रेन में एक महिला चढ़ने की कोशिश कर रही थी। वो ट्रेन औल प्लेटफार्म के बीच में लटक कर घसीटते हुए जा रही थी। मौके पर मौजूद आरपीएफ के उप-निरीक्षक संजय कुमार सहनी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस महिला को ट्रेन और प्लेटफार्म के गैप के बीच से खींचकर निकाला।

 

बेगूसराय से पटना जा रही थी महिला

 

जिससे महिला की जान बच गई, लेकिन वो खुद प्लेटफॉर्म पर गिर गए। यह देखकर आरपीएफ के अन्य कर्मी दौड़ें और महिला को हटाकर उसे समझाया। महिला की पहचान सीतामढ़ी के बाजपट्टी थाना क्षेत्र स्थित बनगांव बाजार के रहने वाले दुर्गा साह की पत्नी देवंती देवी (45) के रूप में हुई।महिला ने बताया कि वो अपने पति और बच्चों के साथ बेगूसराय से राजेंद्र नगर पटना जा रही थी। पति और बच्चों के ट्रेन में चढ़ने के बाद तक चलती गाड़ी में चढ़ते समय इनका बैलेंस बिगड़ गया। जिसके कारण वह प्लेटफार्म और ट्रेन के गैप में जाने लगी, आरपीएफ की मदद से जान बच गई।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!