दलसिंहसराय:दो बच्चों के बीच टायर को लेकर विवाद में केवटा के सुरो राय की पीट पीट कर हत्या,लोगों में आक्रोश
दलसिंहसराय।कुणाल गुप्ता।थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या 9 में रविवार को दो बच्चों के बीच टायर को लेकर हुई मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया.खेलते हुए भिड़े दो बच्चों के परिवारों के बीच विवाद इतना भड़क गया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने ईट लाठी-डंडों से खेत में एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.मृतक की पहचान गांव के राजेंद्र राय के पुत्र सुरो राय उर्फ सूटो राय(25)के रूप में हुई है.सुचना मिलने पर घटना स्थल पर थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम सहित अन्य पुलिस बल पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया.वही आरोपी परिवार फरार हो गया.
जानकारी के अनुसार, मृतक के भतीजे सोनू और हरिलाल राय के पोते के बीच सुबह टायर से खेलने के दौरान मामूली मारपीट हो गई.इसी छोटे विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई.गांव वालों के बिच बचाओ के बाद मामला शांत हो गया परन्तु कुछ घंटे बाद ही हरिलाल राय के परिवार के सदस्यों ने सुरो राय के बथान में घुसकर मारपीट करने लगे.
मृतक के भौजई सीता देवी ने बताया कि “मोहित राय, हरिलाल राय, उनका दामाद सुशील राय,नाती हिमांशु कुमार और घर की अन्य महिलाओं व लोगों ने मिलकर सुरो एंव हमलोगो को लाठी-डंडों से इतना पीटा कि सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गया.ग्रामीणों कि मदद से इलाज के अनुमंडलीय अस्पताल ले गए.जहां सुरों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया.बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर ले जाने के दौरान सुरो की रस्ते में ही मौत हो गई.
मृतक के भौजाई ने बताया कि हम चीखते रहे,लेकिन किसी ने नहीं सुनी.”घटना के बाद हरिलाल राय का पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गया.उनके घर में चार बच्चों के साथ एक महिला छूट गई,जिसे पुलिस ने पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई.सूचना मिलते ही डीएसपी विवेक कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.उन्होंने मौका मुआयना किया और साक्ष्य संग्रह में जुट गए.आक्रोशित लोगों ने आरोपी परिवार की तत्काल गिरफ्तारी और मृतक परिवार को उचित मुआवजे की मांग किया. गुस्साए लोगों का कहना था कि ऐसी घटनाओं से गांव में भय का माहौल बन गया है.डीएसपी ने लोगों को काफी समझाबुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया.घटनास्थल पर मृतक का परिवार फूट-फूटकर रो रहा था.मृतक सुरो राय की पत्नी का बुरा हाल था.बताया जाता है कि सुरो की गोद में अभी एक वर्षीय नन्ही बेटी है,जिसका सिर से पिता का साया उठ गया.परिवार के अन्य सदस्य भी सदमे में थे. सुरो मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था.इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.
डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं.आवेदन नहीं दिया गया है.आवेदन देने पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है.उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.जाँच टीम को बुलाया गया है.
मारपीट में आधा दर्जन घायल।
केवटा में मामलू विवाद में दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग घायल हो गए वही एक युवक कि मौत इलाज के दौरान हो गया. घायलों कि पहचान स्व. राम चरण राय के पुत्र राजेंद्र राय (55),राजिंन्द्र राय के पुत्र लूटो राय (30)की पत्नी सीता देवी(30) एंव दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग घायल थे परन्तु मौत के बाद सभी फरार हो गए.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
