Samastipur

मैट्रिक परीक्षा 2026:कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

समस्तीपुर.बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित होने वाली आगामी वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा, 2026 को लेकर जिला प्रशासन समस्तीपुर पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में विधि-व्यवस्था एवं परीक्षा के सफल संचालन के लिए एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि 17 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा में ‘कदाचार मुक्त वातावरण’ सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उन्होंने उपस्थित सभी जोनल दंडाधिकारियों, गश्ती दल दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की त्रिस्तरीय जांच की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे और निषेधाज्ञा (धारा 144) प्रभावी रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी के जरिए पैनी नजर रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की कोताही बरतने वाले वीक्षकों या असामाजिक तत्वों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

बैठक में भौतिक रूप से उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) केके दिवाकर उपस्थित रहे। साथ ही, जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी और अन्य क्षेत्रीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने-अपने कार्यालयों से जुड़े रहे और क्षेत्रवार तैयारियों की रिपोर्ट पेश की। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा के नियमों का सम्मान करें। केंद्रों पर समय से पहुंचे और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या वर्जित सामग्री का उपयोग न करें।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!